फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो कॉल कर वायरल करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के साथ लड़ रहे बच्चे का महिला ने रेता गला
विज्ञापन

मसूरी। ढबारसी गांव में शुक्रवार सुबह खेलते समय तय्यूब और शफाकत अली के बेटे सादिक की कहासुनी हो गई। इस दौरान तय्यूब की पत्नी नूरजहां ने चाकू से सादिक (8) पुत्र शफाकत का गला रेत दिया। सादिक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में आसपास के लोगों ने उसे डासना सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे संजय नगर जिला संयुक्त अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया। मामले में नूरजहां के खिलाफ मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सादिक के पिता शफाकत मजदूरी करते हैं। शफाकत ने बताया कि उनका बेटा सादिक महमूदिया मस्जिद के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। वहां तय्यूब का बेटा भी खेल रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच कंचे खेलने को लेकर कहासुनी हो गई तो शोर सुनकर तय्यूब की पत्नी नूरजहां घर से चाकू लेकर आई और बिना कुछ बात कहे सुने सादिक का रेत दिया। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद पंत ने बताया कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। है। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नूरजहां और उसके बच्चों को बताया विवादित
घायल सादिक के पिता शफाकत का कहना है कि नूरजहां के पांच बच्चे हैं। पति की मौत हो चुकी है। आरोप है कि सारे बच्चे घर के बाहर आने जाने वाले लोगों के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करते हैं। राहगीरों पर पत्थर फेंकते हैं। कई बार राहगीरों के साथ कहासुनी हो चुकी है। शफाकत के छह बच्चे हैं। घायल सादिक पांचवें नंबर का है।
विज्ञापन

सादिक को लगे 20 टांके, घटना के बाद से खामोश है
देर शाम को सादिक को अस्पताल से घर भेज दिया गया। घटना के बाद सादिक खामोश है। परिजन भी बेटे की हालत देख चिंतित हैं। सादिक के पिता शफाकत ने बताया कि सादिक को 20 टांके लगे हैं। डाक्टरों का कहना है कि थोड़ा और दबाव पड़ता तो गले की नली कट जाती और मौत भी हो सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें