फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: फ्लाईओवर से गिरे दो दोस्त, एक की मौत, तेज आवाज सुनकर दौड़े लोग

Fri, 12 Aug 2022 01:24 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

नगर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार खारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हादसा किन कारणों से हुआ है। घायल का उपचार दिल्ली में चल रहा है। प्रियांशु के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से बुधवार रात करीब ढाई बजे बाइक सवार दो युवक गिर गए। गिरने से कल्लूपुरा निवासी प्रियांशु (23) की मौत हो गई जबकि उसका साथी कालकागढ़ी निवासी तरुण (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रियांशु और तरुण घंटाघर की ओर से फ्लाईओवर पर जा रहे थे। दूधेश्वरनाथ चौकी के ऊपर फ्लाईओवर पर बने टर्न से बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों 20 फीट ऊंचाई से नीचे आ गिरे। बाइक फ्लाईओवर पर ही रह गई। पुलिस का कहना है प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से घटना होना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस को हादसे का पता तब चला जब दोनों युवक 20 फीट ऊंचाई से नीचे गिरे। तेज आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया जबकि तरुण को दिल्ली जीटीबी के लिए रेफर कर दिया।

प्रियांशु के भाई अभय ने बताया कि रात एक बजे वह सोने गए थे, उस समय तक प्रियांशु घर पर ही था। जानकारी मिली की रात को उसके दोस्त वसीम का फोन आया था। तब वह बाहर गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वह किस काम से बाहर गया था और कौन बाइक चला रहा था।
विज्ञापन


सबसे छोटा था प्रियांशु
प्रियांशु दो बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था। प्रियांशु के भाई अभय ने बताया उनकी दो बड़ी बहन हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। प्रियांशु सबसे छोटा था। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए उनकी दोनों बहनें आई हुई थीं लेकिन अब यह हादसा होने से दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें