कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक महिला ने पुलिस को 112 पर कॉल कर मां की हत्या करने की सूचना दी। उसने आरोप लगाया कि बड़ी बहन और बहनोई ने संपत्ति के लिए मां की गला दबाकर हत्या की है। पूछताछ में बड़ी बहन ने बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब थी। 30 जुलाई को उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत हो गई। उन्होंने अस्पताल से मिले कागज भी पुलिस को दिखाए।