फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: लिव इन में रह रही युवती ने उठाया खौफनाक कदम, साथी ने फोन पर कहा था- उससे बात कर लेना

Tue, 02 Aug 2022 01:15 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्राथमिक जांच में दोनों के बीच विवाद होना सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कविनगर क्षेत्र की आदित्य वर्ल्ड सिटी सोसायटी में रविवार रात विशाखा (23) ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विशाखा दो साल से मोहित नाम के युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला कि विशाखा का मोहित से घरेलू विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशाखा मुजफ्फरनगर के मल्लूपूरा की रहने वाली थी। विशाखा की मुलाकात मोहित से नोएडा में दो साल पहले हुई थी। मोहित और विशाखा नोएडा में अलग-अलग कंपनी में नौकरी करते थे। तभी से दोनों साथ रहे रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशाखा पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थी।

रविवार सुबह मोहित ने विशाखा की चचेरी बहन और मां को फोन कर कहा कि विशाखा डिप्रेशन में है उससे बात कर लेना। इसके बाद वह ऑफिस चला गया। इसी बीच विशाखा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को विशाखा की बहन सोनी जब फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो विशाखा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें