फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rapid Rail Track Construction: कुश्ती और जूडो शेड तोड़कर बनाना भूल गया एनसीआरटीसी, खिलाड़ियों के सामने मुसीबत

Sat, 30 Jul 2022 01:09 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

एनसीआरटीसी प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक ने बताया कि कांवड़ के चलते काम रुक गया था। अगले सप्ताह से स्टेडियम के बाउंड्रीवाल समेत अन्य क्षतिग्रस्त शेड व स्टोर रूम को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Rapid Rail - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपिड रेल के ट्रैक निर्माण के लिए एनसीआरटीसी द्वारा महामाया स्टेडियम के कुश्ती व जूडो शेड में तोड़फोड़ के बाद उसका अभी तक मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया है। इससे खिलाड़ियों को दूसरी जगह जाकर अभ्यास करना पड़ रहा है। साथ ही स्टोर रूम के टूटने से खेल का सामान भी स्टेडियम परिसर में इधर-उधर रखकर काम चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई ने बताया कि पिछले साल रैपिड रेल का काम शुरू होने के दौरान ट्रैक के महामाया स्टेडियम से लगी बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया गया था। साथ ही जूडो शेड व कुश्ती शेड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। स्टोर रूम के टूटने से खेल व अन्य सामान भी बेतरतीब स्टेडियम में रखना पड़ा था। ट्रैक बनने के बाद एनसीआरटीसी को दो बार पत्र लिखकर मरम्मत कार्य कराए जाने का आग्रह किया जा चुका है, बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

जूडो शेड टूटने से जूडो के खिलाड़ियों को बैडमिंटन हॉल में अभ्यास करना पड़ रहा है। साथ ही कुश्ती के शेड के टूटने से स्टेडियम में अस्थाई शेड बनाकर अभ्यास किया जा रहा है। नियमित जगह नहीं होने से स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों को खासी परेशानी हो रही है। कुश्ती का अभ्यास करने वाले रजत ने बताया कि पुराने शेड पर अभ्यास करने में सहूलियत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें