फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 करोड़ का लोन घोटाला: लक्ष्य तंवर का सहयोगी सुमित गिरफ्तार, भरता था फर्जी कंपनियों की आईटीआर

Fri, 29 Jul 2022 01:09 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सुमित ने लक्ष्य को बचाने के लिए फर्जी कंपनियों की आयकर रिटर्न भर दी थी और उसके माध्यम से लोन पास कराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

400 करोड़ रुपये के लोन घोटाले के मामले में नगर कोतवाली पुलिस और एसआईटी ने बृहस्पतिवार को लोन माफिया लक्ष्य तंवर के सहयोगी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली में 2019 में लक्ष्य तंवर समेत उसके सात सहयोगियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सुमित का नाम प्रकाश में आया। सुमित लक्ष्य की फर्जी कंपनियों की आईटीआर भरता था।

विज्ञापन


एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुमित कुमार गोविंदपुरम का रहने वाला है। लक्ष्य और उसके साथियों ने सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी लल्लू लाल मौर्य से भी धोखाधड़ी करके फ्लैट बेचने के नाम पर रुपये ऐंठे और फर्जीवाड़ा करके उस पर लोन लिया था। इसी मामले की जांच प्रक्रिया में सुमित कुमार का नाम सामने आया है।

विज्ञापन

10 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
लक्ष्य तंवर ने बैंक अफसरों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये का लोन घोटाला किया था। मामले में पुलिस लक्ष्य तंवर, उसके पिता और पत्नी की चार संपत्तियों को कुर्क कर चुकी है। साथ ही अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें लक्ष्य, अशोक, प्रियदर्शनी, रामनाथ मिश्रा, उत्कर्ष कुमार, वरुण त्यागी, सुनील अरोड़ा, नरेश बग्गा, तुषार गोयल और सुमित कुमार शामिल हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें