फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामला: छह दिन में चार्जशीट, सातवें दिन ट्रायल शुरू, अधिकारी ने कहा- अमर उजाला की खबर से मिली प्रेरणा

Fri, 29 Jul 2022 01:06 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद।

सार

जांच अधिकारी लोकेंद्र कुमार का कहना है कि 29 जून को अमर उजाला में अमरोहा की एक खबर छपी थी। यह दुष्कर्मी पिता को मात्र छह दिन में उम्रकैद की सजा मिल जाने की थी। इसी से उन्हें प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
धार में नाबालिग से रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पहले पुलिस ने जांच में फुर्ती दिखाते हुए सिर्फ छह दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी। इसके बाद कोर्ट ने भी इसे प्राथमिकता देते हुए चार्जशीट दाखिल होने के सात दिन के बाद ही ट्रायल भी शुरू कर दिया। इतना ही नहीं। एक महीने के भीतर ही 10 गवाहों में से तीन के बयान भी दर्ज हो चुके हैं। पुलिस की कोशिश इस मामले में जल्द से जल्द इंसाफ दिलाने की है। दुष्कर्म का आरोप पिता पर है। केस चाचा ने दर्ज कराया। इंसाफ की लड़ाई में आरोपी पति को सजा दिलाने के लिए मां बेटी का साथ दे रही है।

विज्ञापन


किशोरी के साथ दुष्कर्म 26 जून को हुआ था। उसी तारीख को भोजपुर थाने में केस दर्ज हुआ। जांच अधिकारी दरोगा लोकेंद्र कुमार ने बताया कि दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का 26 की रात ही बयान दर्ज किया गया। उसने कहा कि वह इंसाफ चाहती है, ऐसा न हो कि इसमें लंबा वक्त बीत जाए। इस पर उन्होंने तय किया कि जांच में देरी नहीं होने दी जाएगी। 27 को मेडिकल परीक्षण करा दिया गया। कुल दस गवाह थे, सभी के बयान दो दिन में दर्ज कर लिए गए।

मां और चाचा कर रहे पैरवी
इस केस में दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के चाचा, चाची और मां पैरवी कर रहे हैं। वे हर तारीख पर कोर्ट में मौजूद रहते हैं। एसएसपी मुनिराज जी. ने थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि इस केस में प्रभावी पैरवी की जाए और समय पर गवाही सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने कहा कि अमर उजाला की खबर से प्रेरणा लेते हुए दो दिन में विवेचना पूरी कर दो जुलाई को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई। कोर्ट में आरोप तय होने में देर न लगी। इसके बाद सातवें दिन आठ जुलाई को ट्रायल शुरू हो गया। प्रमुख तीन गवाहों की गवाही हो चुकी है। अन्य की भी जल्द ही होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें