आज से खुल जाएंगे रास्ते, हाईवे पर दौड़ेंगे वाहन
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा खत्म होने के बाद आज दोपहर 12 बजे से रास्ते खुल जाएंगे। मेरठ रोड समेत एलिवेटेड रोड, न्यू लिंक रोड, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ने लगेंगे। जीटी रोड और गौशाला फाटक के पास अभी रूट डायवर्जन रहेगा। ये रास्ते बुधवार रात खोले जाएंगे।
मंगलवार रात से शिवरात्रि की तिथि लगने के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ जो आज रात तक किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए जीटी रोड और विजयनगर से गौशाला फाटक की ओर आने वाले वाहनों का दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। स्थिति सामान्य होने पर ही सभी रास्ते खोले जाएंगे।