फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो से खींचकर महिला के साथ की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो से खींचकर महिला के साथ की अभद्रता
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में महिला से दोस्ती नहीं करने पर व्यक्ति ने ऑटो से खींचकर अभद्रता की। साथ ही बच्चों को अगवा कर जान से मारने की धमकी दी है। एसएसपी से शिकायत के बाद कविनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
टीला मोड़ थाना क्षेत्र की महिला का पति से विवाद चल रहा है। उसके भांजे दामाद ने दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए उनकी मदद करने का आश्वासन दिया। महिला ने इसके पीछे अपने पति की साजिश भांपते हुए मना कर दिया। चार जून को महिला पति से विवाद में चल रहे केस के चलते कोर्ट आई थी। आरोपी भी इस दौरान पीछा करते हुए आरोपी कोर्ट आ गया। वहां से घर आने के दौरान आरोपी ने उसका पीछा किया। इस दौरान वह गालियों के साथ फब्तियां कसता रहा। महिला के ध्यान नहीं देने पर उसने ऑटो रुकवा कर हाथ पकड़कर नीचे उतार लिया। वह महिला पर दोस्ती करने और उससे बात करने का दबाव बनाने लगा। उसके रवैये से महिला और ऑटो चालक समेत सवारियां भी डर गईं। महिला के विरोध करने पर उसे चुप रहने की हिदायत देते हुए झूठे केस में फंसाने और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद महिला द्वारा पुलिस में शिकायत नहीं करने पर आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए। वह नए-नए नंबरों से अश्लील मेसेज भेजकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। महिला के नंबर ब्लॉक करने पर दूसरे नंबर से परेशान करने लगा। हद से ज्यादा परेशान करने पर महिला ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई, लेकिन पारिवारिक मामला बताते हुए वहां चलता कर दिया। शिकायत दर्ज न होने पर आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और वह लगातार पीछा करते हुए महिला को परेशान करने लगा। महिला पर लगातार दोस्ती के नाम पर शारीरिक संबंध रखने का दबाव बनाने लगा। सुनवाई नहीं होने पर महिला ने एसएसपी को शिकायत देकर रिपोर्ट लिखाने की मांग की। जिसके चलते 21 जुलाई को महिला के पति और उसके भांजे दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें