रेड एपल मामले में एक और एफआईआर दर्ज
गाजियाबाद। 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में नंदग्राम थाने रेड एपल बिल्डर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है। इंदिरापुरम के शिप्रा सनसिटी निवासी नीरज कुमार से बिल्डर ने 23.21 रुपये हड़प लिए और तय समय में बिल्डर ने फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया। मामले में अब तक 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। नीरज कुमार का कहना है कि 2013 में उन्होंने आइडिया बिल्डर की रेड एपल रेजीडेंसी में एक फ्लैट बुक किया था। बिल्डर ने फ्लैट के दस्तावेज दिखाकर प्रोजेक्ट को जीडीए से अप्रूव्ड बताया। उन्होंने फ्लैट का 23.21 लाख रुपये दे दिया लेकिन 2016 में बिल्डर ने फ्लैट नहीं दिया। मामले में उन्होंने विजयंत जैन, प्रतीक जैन, अक्षय जैन, निखिल जैन, इंदू जैन, नमन जैन, विरेंद्र जैन, राजकुमार जैन, रिषभ जैन, अनुषा जैन, प्रवीण मित्तल, मुकेश गोस्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नंदग्राम थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में पीड़ितों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। सभी एफआईआर को एसआईटी के पास भेजा जा रहा है।