फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की बहादुरी से पकड़ा गया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की बहादुरी से रंगे हाथ पकड़े गए चोर
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र में बंद घर को खंगाल रहे चोरों में से एक को छात्रा की बहादुरी के चलते रंगे हाथ दबोच लिया गया। युवती ने चोरी के मंसूबों को भांपते हुए बिना समय गंवाए बड़ी होशियारी से पड़ोसियों को इकट्ठा कर चोर को पकड़ लिया। हालांकि इस बीच एक चोर घर में रखी 40 हजार की नकदी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

कल्लूगढ़ी निवासी रेखा कुशवाहा अपने परिवार के साथ 16 जुलाई को गाजियाबाद में भाई के लिए रिश्ता देखने आईं थी। उनकी बेटी कुमकुम बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। कुमकुम कॉलेज गई थी। इस बीच घर के आंगन में लगे जाल को काटकर एक चोर घर में घुस गया। वहीं निगरानी के लिए एक चोर घर के बाहर खड़ा हो गया। कुमकुम के कॉलेज से घर पहुंचते ही बाहर खड़े चोर ने सीटी बजाकर अंदर बाले चोर को इशारा कर दिया। कुमकुम ने उसके मंसूबों को भांपते हुए शोर मचाते हुए उसके पीछे भागना शुरू कर दिया। पड़ोसियों की मदद से उन्होंने कुछ ही दूरी पर जाकर चोर को दबोच लिया। हालांकि इस बीच शोरशराबे में घर के अंदर मौजूद चोर मौका पाकर नकदी के साथ घर से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर माजिद को गिरफ्तार लिया है और फरार राकेश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें