फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जन : हापुड़ मोड़ से घंटाघर की ओर नहीं जाएंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
डायवर्जन : हापुड़ मोड़ से घंटाघर की ओर नहीं जाएंगे वाहन
विज्ञापन

गाजियाबाद। सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर जीटी रोड पर रूट डायवर्जन रहेगा। इसके तहत हापुड़ मोड़ से घंटाघर की ओर किसी भी प्रकार के हल्के और भारी वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वहीं, दूधेश्वरनाथ मंदिर समेत सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद हो गई है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि दूधेश्वरनाथ मंदिर पर दो पाली में 75-75 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 10 इंस्पेक्टर, 14 सब इंस्पेक्टर, 80 पुरुष हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल और 46 महिला हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल रहेंगे। इसके अलावा एक गारद मंदिर की छत पर तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि 22 कैमरे मंदिर परिसर, 26 कैमरे मंदिर के बाहर लगाए गए हैं। इसका कंट्रोल रूम मंदिर परिसर के अंदर और चौकी में बनाया गया है। साथ ही ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

यह रहेगा डायवर्जन
विजयनगर की ओर से गोशाला अंडरपास से वाहनों को मंदिर की ओर नहीं आने दिया जाएगा। विजयनगर की ओर से आने वाले वाहन प्रताप विहार से न्यू लिंक रोड होकर शहर में आएंगे और जाएंगे। हापुड़ तिराहे से लालकुआं की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। ये वाहन ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से होकर जाएंगे। वहीं घंटाघर की ओर से हापुड़ तिराहे की ओर जाने वाले वाहन फ्लाईओवर से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें