फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 करोड़ रुपये के घोटाले में लक्ष्य तंवर का साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
400 करोड़ रुपये के घोटाले में लक्ष्य तंवर का साथी गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। 400 करोड़ के लोन घोटाले के मामले में नगर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने लोन माफिया लक्ष्य तंवर के सहयोगी और 15 हजार के इनामी सुनील अरोड़ा उर्फ शीलू को गिरफ्तार किया है। सुनील पर धोखाधड़ी के अलावा फर्जीवाड़ा करने और धमकी देने के 14 मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, सुनील अरोड़ा पूर्व में प्रॉपर्टी डीलर था। लक्ष्य तंवर से मुलाकात होने के बाद वह लोगों को प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर फंसाने लगा और फर्जीवाड़ा करके बैंक की मिलीभगत से लोन कराने में सहयोग करता था। पुलिस ने सुनील के पास से बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि तुराबनगर निवासी सुनील अरोड़ा उर्फ शीलू अरोड़ा को मुखबिर की सूचना पर कविनगर क्षेत्र की आदित्य वर्ल्ड सिटी के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है। सुनील लंबे समय से फरार चल रहा था।
लक्ष्य तंवर ने बैंकों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये का लोन लेकर घोटाला किया था। जिसने पीएनबी के प्रबंधक और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर लोगों को विश्वास में लेकर फर्जीवाड़ा करके उनके नाम पर उनकी प्रॉपर्टी पर लोन लेता था। इस मामले में पुलिस लक्ष्य तंवर, उसके पिता, पत्नी की चार संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है जबकि अन्य सभी आरोपियों के 18 वाहनों की कुर्की के आदेश हो चुके हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नौ आरोपियों को किया जा चुका गिरफ्तार
मामले में 12 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी हैं। इनमें से लक्ष्य, अशोक, प्रियदर्शनी, रामनाथ मिश्रा, उत्कर्ष कुमार, वरुण त्यागी और सुनील अरोड़ा को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके अलावा नरेश बग्गा और तुषार गोयल भी पकड़े जा चुके हैं। गैंगस्टर के आरोपी प्रेमचंद, दक्ष बग्गा, विशेष बहल, सूरज कालरा और राजरानी कालरा फरार हैं। सभी पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया जा चुका है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें