फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाला बन किया बैग, 30 ग्राम सोना निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसवाला बन किया बैग, 30 ग्राम सोना निकाला
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में चार लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बता बैग चेकिंग के नाम पर सराफा कारोबारी अखिल कुमार के बैग से 30 ग्राम सोने जूलरी निकाल ली। मामले सराफा कारोबारी ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गौतमबुद्धनगर के इकोटेक-3 निवासी अखिल कुमार का कहना है कि वह बृहस्पतिवार को डासना गेट के पास कारीगर से जूलरी लेने आए थे। जूलरी बैग में रखकर वह वहां से चले गए। उनका कहना है कि रास्ते में एक व्यक्ति ने उन्हें आवाज लगाकर साहब से मिलने की बात कही। बाइक पर आए तीन व्यक्ति ने उन्हें बातों में उलझाकर बैग चेकिंग की और नाम पता लिखवाने की बात कही। कुछ दूर जाने पर जब उन्होंने बैग में देखा तो जूलरी नहीं मिली। नगर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार खारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें