फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा काटने की मशीन में फंसा दुपट्टा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चारा काटने की मशीन में फंसा दुपट्टा, महिला की मौत
विज्ञापन

मसूरी। थाना क्षेत्र के नाहल गांव के मोहल्ला मोरो वाला में शुक्रवार की सुबह चारा काटने की मशीन में दुपट्टा फंसने से एक महिला की गर्दन कट गई। वह अपने पति के साथ मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। नाहल गांव के मोहल्ला मोरो वाला निवासी यासीन अली किसान हैं। यासीन रोजाना अपनी पत्नी नसीम (52) के साथ सुबह चारा काटते हैं। शुक्रवार सुबह चारा काटते हुए अचानक नसीम का दुपट्टा मशीन में फंस गया और तीन लपेटे लग गए। इससे उसकी गर्दन में दुपट्टा से फंदा लग गया और दम घुट गया। मशीन बंद होने की वजह से लपेटे लगते गए और उनकी गर्दन अलग हो गई। शोर सुनकर परिवार के लोग घेर में पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजनों ने शुक्रवार दोपहर नसीम के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। मामले में परिवार की ओर से पुलिस से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें