फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में गो तस्करों के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में गो तस्करों के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजय नगर के जल निगम चौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह कार में गाय को बेहोश कर ले जाने की सूचना मिली। पुलिस ने गोतस्करों का पीछा किया तो उनकी कार पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने घेराबंदी की तो गोतस्कर फायरिंग करने लगे। तीनों तस्करों के पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके पास से तमंचे, कारतूस, कार, नशे का इंजेक्शन और एक गाय बरामद किया है। एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया पकड़े गए गो तस्कर मेरठ निवासी जीशान, मुरादनगर निवासी सद्दाम और कासिम हैं। तीनों सिद्धार्थ विहार क्षेत्र से एक गाय को बेहोश कर कार में लादकर ले जा रहे थे। गोतस्करों की गोली से सिपाही दीपक भी घायल हो गए। उनके बाजू में गोली लगी है। आपराधिक इतिहास खंगालने पर पता चला कि ये गो तस्कर वाहनों में घूमते थे और मौका देखकर गोवंश को इंजेक्शन देकर बेहोश कर कार में लादकर ले जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें