फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र और हरेंद्र ने बचकर भागने की भी की थी कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जितेंद्र और हरेंद्र ने बचकर भागने की भी की थी कोशिश
विज्ञापन

गाजियाबाद। वेव सिटी सेक्टर-4 में बुधवार रात गोली मारकर की गई हरेंद्र और जितेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। वारदात में आरोपियों ने आठ राउंड फायरिंग की थी। इनमें से हरेंद्र को चार और जितेंद्र को तीन गोली मारी गई। दोनों के सिर, सीने और पीठ में गोली मारी गई हैं। पीठ में गोली लगने की बात से यह भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि हरेंद्र और जितेंद्र ने बचकर भागने की भी कोशिश की थी। पुलिस का कहना है कि इसकी पुष्टि आरोपियों के पकड़ने के बाद होगी कि गोलियां किसने चलाई थीं। पुलिस आरोपियों, जितेंद्र व हरेंद्र के परिचितों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस दिल्ली एनसीआर में बिल्लू, अनिल और विनोद के ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा करने का दावा कर रही है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पांच टीमें उनकी तलाश कर रही हैं। मामले में कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें