फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिकेशन के कापीराइट का इस्तेमाल कर छाप रहे थे किताब, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिकेशन के कापीराइट का इस्तेमाल कर छाप रहे थे किताब, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर के बहरामपुर मैकमिलन एजूकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक पब्लिकेशन की अवैध तरीके से किताब छापने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधि के साथ छापा मारकर 820 किताबें जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नोएडा सेक्टर-2 स्थित कंपनी के अधिकारी नीरज कुमार दहिया ने विजयनगर थाने में उनकी पब्लिकेशन के नाम से फर्जी तरीके से किताबें छापने की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मौके पर जब छापा मारा तो पता चला कि वहां बिना अनुमति के अवैध तरीके से किताबों की छपाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी हरिनाथ और नितिश हैं। पूछताछ में हरिनाथ राय ने बताया कि नितिश उसका भतीजा है और दोनों मिलकर किताबों की छपाई व विक्रय का कार्य करते हैं। पुलिस ने आरोपियों से कापी राइट मांगा तो वे नहीं दिखा पाए। शिकायतकर्ता नीरज कुमार दहिया का कहना है कि कंपनी के नाम से बिना अनुमति यह लोग कंपनी का लोगो, कापीराइट का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी कर रहे हैं। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें