फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन

गाजियाबाद। बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में प्लाईवुड बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर सी-156 में राकेश और सुभाष प्लाईवुड बनाने की फैक्टरी चलाते हैं। इसके एक भाग में ऑफिस और कामगारों के रहने के लिए कमरे बनाए गए हैं।ं दूसरे भाग में करीब 100 मीटर की दूरी पर प्लाईवुड बनाने का काम किया जाता है। मंगलवार को 11:50 बजे पर कामगारों के लिए बने एक कमरे में शॉर्ट सर्किट हो गया। घटना के दौरान वहां किसी के नहीं होने से आग लग गई और धीरे-धीरे फैलने लगी। 12:30 बजे अकाउंटेंट ब्रजभूषण गुप्ता के वहां पहुंचने पर आग लगने का पता चला। इस बीच कामगारों को बुलाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी गई। साथ ही दमकल को सूचना दे दी गई। 12 बजकर 45 मिनट पर दमकल की गाड़ियों के वहां पहुंचने पर आग पूरी तरह वहां बने 15 कमरों में फैल गई। आग के विकराल रूप धारण करने के चलते अगले आधा घंटे में 6 और गाड़ियां बुला ली गईं। कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
कामगारों के कमरों का सामान जला
कामगारों के लिए बनाए गए कमरों में आग लगने से रोजमर्रा की जरूरत का सामान जल गया। कपड़ों के अलावा कई कामगारों की बचत के तौर पर रखी रकम भी आग में जल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें