फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

कविनगर थाना क्षेत्र के औद्योगिक चौकी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक का फंदे से शव लटका मिला। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। मैनपुरी केथाना भोगांव केआलीपुर निवासी मुकेश पाल कविनगर थाना क्षेत्र केरजापुर में परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी रजनी व चार छोटे बच्चे हैं, जिनका मजदूरी कर पालन-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक रविवार को कन्या पूजन के बाद घर से बाहर निकले थे। देर शाम तक घर नहीं आने पर उनकी तलाश की गई। देर रात कविनगर पुलिस को औद्योगिक चौकी क्षेत्र में सिल्वर शाइन स्कूल के पास शव फंदे से लटका मिला। सोमवार सुबह जब परिजन कविनगर थाने पहुंचे तो पुलिस ने शव दिखाकर मुकेश के रुप में शिनाख्त कराई। पत्नी ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें