कारोबारी के मकान से ढाई लाख के जेवर और 70 हजार रुपये चोरी
गाजियाबाद। नूरनगर सिहानी में शुक्रवार रात कारोबारी अमित कुमार के घर से चोर करीब 70 हजार रुपये की नकदी और ढाई लाख रुपये जेवर सहित पीतल के बर्तन व नए कपड़े चोरी करके ले गए। घटना के समय कारोबारी का परिवार पास में ही अपने दूसरे मकान में सोया था। परिवार को शनिवार सुबह घटना की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि मामले में 112 पुलिस की गाड़ी आई लेकिन कोई जांच नहीं की। उन्होंने थाने की पुलिस आने की बात कही। पीड़ित अमित कुमार का कहना है कि उनके आमने सामने दो घर हैं। शुक्रवार रात वह एक मकान का ताला लगाकर दूसरे घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। सुबह उठने पर ताला टूटा देख चोरी का पता चला घर के अंदर अलमारी का भी ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। आरोप है कि सुबह पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की बैंक में लूट की वारदात होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि घटना स्थल की जांच की गई है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।