फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसी में शार्ट सर्किट होने से फ्लैट में लगी आग
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी सोसायटी में बुधवार देर रात टावर-आर के 14वीं मंजिल पर 1411 नंबर फ्लैट में आग लग गई। आग लगने पर धुएं से महिला और उनकी एक साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और दमकल विभाग को सूचना दी गई। इतने सोसायटी के फायर सेफ्टी सिस्टम से आग पर काबू करने का प्रयास किया। कुछ देर में दमकलकर्मियों ने पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से फ्लैट में लाखों रुपये का सामान जल गया। फ्लैट में अविनाश झा, पत्नी अमृता व एक साल की बच्ची आयशा के साथ किराये पर रहते हैं। अविनाश निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार रात करीब सवा 11 बजे अचानक एसी में तेज आवाज हुई और आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैल गई और ऊंची लपटें निकलने लगी। इस दौरान अमृता व उनकी बेटी आयशा दम घुटने से बेहोश हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। अग्निशमन अधिकारी कमलेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर तीन गाडियां भेजकर आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्राथमिक जांच में एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लगने की बात सामने आई है। तबीयत बिगड़ने पर बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें