फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद एक बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर में चोरी करने वाले गैंग के सदस्य उस्मान उर्फ भूरा को बुधवार रात मुठभेड़ में सिहानी गेट पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उस्मान पर दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य जिलों में 17 मुकदमे दर्ज हैं। होली से पहले उसने धौलाना क्षेत्र में कॉपर फैक्टरी में 10 टन माल चोरी किया था और यहां कविनगर क्षेत्र में चोरी करने की फिराक में थे। सिहानी गेट थाना प्रभारी सौरभ विक्रम सिंह ने बताया कि कि गिरफ्तार उस्मान उर्फ भूरा भोजपुर के कलछीना गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पुलिस टीम ने एएलटी फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की। इसी दौरान उस्मान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उस्मान के पैर में गोली लग गई जबकि उसका दूसरा साथी भाग गया। पुलिस ने उसके पास से बाइक, तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें