गाजियाबाद में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में वसुंधरा सेक्टर 13 स्थित मोर शोरूम के ऊपर वाले तल पर खाली पड़े व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार दोपहर आग लग गयी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना सामने आया है।
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि सेक्टर 13 में प्रमोद मित्तल का मित्तल आर्केड के नाम से तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स है। कॉम्प्लेक्स के दूसरे तल पर दोपहर दो बजे आग लगने की सूचना मिली थी। टीम एक दमकल गाड़ी से रवाना हुई। मौके पर कॉम्प्लेक्स की वायरिंग में आग लगना सामने आया।
कॉम्प्लेक्स में वेंटिलेशन नहीं होने से धुआं भर गया। टीम ने ग्लास तोड़कर धुंआ निकालने की व्यवस्था की। आग से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।