फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद में टेंट के गोदाम में लगी आग, कमरे में सो रहे दंपती और एक साल की मासूम की मौत

Mon, 22 Aug 2022 10:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में टेंट के गोदाम में आग लग गई। पहली मंजिल पर सो रहे पति- पत्नी और एक साल की बच्ची को मौत हो गई। गोदाम की ऊपरी दो मंजिल पर 13 लोग किराये पर रह रहे थे।
विज्ञापन
गाजियाबाद में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिहानी गेट थाना इलाके के मोहल्ला शिब्बनपुरा कल्पना नगर में मकान नंबर 276 में एक टेंट के गोदाम में आग लग गई। गोदाम सुनील दत्त का है। गोदाम के ऊपरी दो मंजिल पर 13 लोग किराये पर रहते हैं। 

आग लगने से पहली मंजिल पर रह रहे पति-पत्नी और एक साल की बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। आग पर काबू पाने के बाद सुबह उनकी मौत का पता चला। 

गोदाम की पहली मंजिल पर 6 और दूसरी मंजिल पर 7 लोग किराये पर रहते हैं। गोदाम के सामने मकान में रहने वाले लोगों ने आग देखकर शोर मचाया तो शोर सुनकर पहली मंजिल से तीन लोग और दूसरी मंजिल के सभी लोगों ने भागकर जान बचा ली
विज्ञापन


लेकिन पंकज कुमार पुत्र राजवीर सिंह (30), कविता पत्नी पंकज कुमार (26) और कृतिका पुत्री पंकज कुमार(1) की दम घुटने से मौत हो गई। पंकज मूलरूप से बुलंदशहर के खुर्जा के रहने वाले था। पंकज डिलीवरी बॉय का काम करता था। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें