फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: सिलेंडर से भरा ई-रिक्शा पलटा, घर के बाहर खेल रही दो बच्चियां दबीं, एक की मौत

Sat, 18 Mar 2023 12:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

डासना गेट के पक्की मोरी निवासी आमिर का कहना है कि दिल्ली निवासी उनकी बहन मायके में आई हुई थी। उनकी दोनों भांजी अलीला और आयशा घर के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर से भरा एक ई-रिक्शा आया जो अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
सिलेंडर से भरा ई-रिक्शा पलटा, एक बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र डासना गेट में शुक्रवार शाम करीब चार बजे सिलेंडर से भरा ई-रिक्शा बाइक से टकराकर पलट गया। इसी दौरान ई-रिक्शा के नीचे दो मासूम बच्चियां दब गईं।

विज्ञापन


हादसे में छह साल की अलीना की मौत हो गई जबकि उसकी चार साल की बहन आयशा गंभीर रूप से घायल हो गई। उस समय दोनों बच्चियां घर के बाहर खेल रही थीं। मामले में परिजनों ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

डासना गेट के पक्की मोरी निवासी आमिर का कहना है कि दिल्ली निवासी उनकी बहन मायके में आई हुई थी। उनकी दोनों भांजी अलीला और आयशा घर के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर से भरा एक ई-रिक्शा आया जो अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा पर कमला गैस एजेंसी लिखा हुआ था।
विज्ञापन


शोर मचते ही मोहल्ले के लोगों ने दोनों बच्चियों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने अलीना को मृत घोषित कर दिया जबकि आयशा की हालत नाजुक बनी हुई है। एसीपी नगर अंशु जैन का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें