फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने को निगम का एक्शन प्लान, गंदगी फैलाने पर लगेगा पांच लाख का जुर्माना

Fri, 23 Dec 2022 02:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में अब सफाई निरीक्षक हिंडन नदी की निगरानी करेंगे। यहां गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। नदी में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए निगम ने सख्ती अपनाने की योजना बनाई है।  
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में हिंडन नदी किनारे गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसा करते पकड़े जाने पर 50 हजार से पांच लाख रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसकी निगरानी करने के लिए पहली बार सफाई निरीक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


सहारनपुर से ग्रेटर नोएडा तक हिंडन नहीं काफी दूषित हो चुकी है। इसमें प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा है। यही नहीं आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग नदी किनारे कूड़ा-कचरा फेंकते हैं। कबाड़ बीनने वाले लोग कचरे से लोहा निकालने के चक्कर में इसमें आग लगा देते हैं। इससे नदी व किनारे रहने वाले जीव-जंतु मर रहे हैं। इसमें शहर के आठ नालों का पानी गिर रहा है। 

इसके अस्तित्व को बचाए रखने के लिए नगर निगम ने एक्शन प्लान बनाया है। नदी में गिरने वाले नालों पर निगम जाली लगाने की योजना बना रहा है। साथ ही सफाई निरीक्षकों की गई है। नियमों का उलंघन करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना वसूलने वाली टीम पर पुलिस और प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी भी शामिल रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें