फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: हेड कांस्टेबल को बोनट पर बैठा दौड़ाई कार, रास्ते में आने वालों को मारी टक्कर; तीन घायल

Sat, 04 Feb 2023 12:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

इंदिरापुरम कोतवाली में गाड़ी के अलावा अभि त्यागी निवासी मकनपुर अक्षित त्यागी और रक्षित त्यागी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के शिप्रा कट पर वाहनों की चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार ने यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल अंकित को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


युवकों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी ने प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें बोनट पर बैठाकर करीब 700 मीटर तक घुमाया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी आरोपियों को पकड़ने के लिए शोर मचाते रहे लेकिन युवक तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते रहे।

आम्रपाली ग्रीन के पास सामने से आ रहे दो युवकों को भी टक्कर मार दी दोनों घायल होकर सड़क किनारे डिवाइडर पर गिर गए लेकिन बाइक गाड़ी के नीचे फंस गई। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने भी मौके पर गाड़ी समेत दो आरोपियों को दबोच लिया जबकि एक मौका पाकर भाग गया।
विज्ञापन


इंदिरापुरम कोतवाली में गाड़ी के अलावा अभि त्यागी निवासी मकनपुर अक्षित त्यागी और रक्षित त्यागी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी इंदिरापुरम का कहना है कि अभि और अक्षित को गिरफ्तार कर गाड़ी को सीज कर दिया है। फरार रक्षित की विभिन्न जगह पर तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें