गाजियाबाद में बुधवार को अर्थला मेट्रो स्टेशन पर एक सीआईएसएफ जवान की सूझबूझ ने महिला यात्री को मेट्रो की चपेट में आने से बचा लिया। जवान के इस एक्शन की अब हर ओर प्रशंसा हो रही है।
दरअसल अर्थला मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक महिला यात्री मेट्रो का इंतजार कर रही थी। इस बीच वहां सुरक्षा में तैनात संजय नाम के सीआईएसएफ जवान ने महिला को पीली पट्टी से पीछे खड़े रहने के लिए चेतावनी दी।
चूंकि मेट्रो स्टेशन पर शोर ज्यादा था तो महिला यात्री जवान की बात नहीं सुन सकी। इतने में अचानक से मेट्रो आ गई तो जवान संजय की नजर महिला पर पड़ी और वह अब भी पीली पट्टी लांघ कर ही खड़ी थी। तब संजय ने उसे तेजी से पीछे खींच लिया जिससे वह मेट्रो की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई।