फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

Tue, 17 Jan 2023 02:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

अमरोहा निवासी नीरज, मयंक त्यागी, सोनू शर्मा, अनिल कुमार, महेश, ताराचंद , संजू आदि सभी लोग ईको कार में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे, तभी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर कार से टकरा गए।
विज्ञापन
पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र के अंतर्गत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 9.14 बजे 108 एंबुलेंस पर सूचना मिली कि पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक ईको और फॉर्च्यूनर कार के बीच भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही पांच 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है हादसा इतना भयावह था कि एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही एक शख्स की मौत हो गई थी, वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

समय से एंबुलेंस पहुंचने और अस्पताल में सही इलाज मिलने पर की वजह से सभी घायलों की हालत अब ठीक है। मृतक की पहचान शौकीन के रूप में हुई है। शौकीन के भाई ने फॉर्च्यूनर के ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अमरोहा निवासी नीरज, मयंक त्यागी, सोनू शर्मा, अनिल कुमार, महेश, ताराचंद , संजू आदि सभी लोग ईको कार में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे, तभी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर कार से टकरा गए।

हादसा इतना भीषण था कि देखने वालों के भी होश उड़ गए। जैसे ही सूचना 108 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर जयविंदर सिंह तक पहुंची तो तुरंत पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गई। समय रहते सभी को पहले सीएचसी डासना उसके बाद संयुक्त अस्पताल संजय नगर में और चार लोगों को दिल्ली एडमिट कराया गया। एम्बुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर जयविंदर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की तत्परता के चलते 7 लोगों की जान बचाई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें