फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: धरना दे रहे युवक पर पुलिसकर्मी ने चढ़ाई बाइक, पैर में आई चोट, वीडयो सोशल मीडिया में वायरल

Wed, 04 Jan 2023 05:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

हादसा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिसकर्मी का वीडियो बना लिया। पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गया। नशे की हालत में उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में रोहित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे विजयनगर के एक परिवार के सदस्य रोहित कुमार पर पुलिसकर्मी ने नशे की हालत में बाइक चढ़ा दी। हादसे में रोहित कुमार के पैर में चोट आई है। हादसा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिसकर्मी का वीडियो बना लिया। पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गया। नशे की हालत में उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में रोहित ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन

रोहित कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी वर्दी में था और उसकी नेमप्लेट पर रमेश लिखा हुआ था। उन्होंने उससे पूछा कि किस चौकी या थाने पर हो तो पुलिसकर्मी ने जवाब नहीं दिया और फरार हो गया। उसके पास उत्तराखंड नंबर की बाइक थी। पुलिसकर्मी से ठीक से खड़ा नहीं हुआ जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें