फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद-311 एप पर मिलेगी, सफाई से पढ़ाई तक की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। देश के 25 बड़े नगर निगमों का अध्ययन करने के बाद तैयार किया गया गाजियाबाद-311 एप सोमवार को लांच हो गया। इस एप की मदद से शहरवासी नगर निगम से जुड़ी 66 तरह की सेवाओं का घर बैठे लाभ उठा सकेंगे। जिन शिकायतों का समाधान होने में चार से छह दिन लगते हैं, उनका समाधान चंद घंटों में हो जाएगा। सफाई से लेकर पढ़ाई तक की सुविधा एप पर मिलेगी। ई-लाइब्रेरी का विकल्प चुनकर नौंवी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी सीबीएसई के सिलेबस के आधार पर पाठ्य सामग्री का चयन कर घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। मंगलवार से शहरवासी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर सुनीता दयाल ने बटन दबाकर गाजियाबाद-311 एप को लांच किया। उन्होंने कहा कि इस एप का बड़ा लाभ शहरवासियों को मिलने जा रहा है। किसी भी नई शुरुआत में कुछ चुनौतियां आती हैं लेकिन इन चुनौतियों का सामना करने के लिए नगर निगम तैयार है। चुनाव बाद शहर को कई और बड़ी परियोजनाओं का फायदा मिलेगा। टीम एसबीएम ने सभागार में मौजूद लोगों के स्मार्ट फोन में एप डाउनलोड कराया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि सिटीजन एप पर 23 विकल्प दिए गए हैं, जिन पर क्लिक कर 66 तरह की समस्याओं का समाधान कराया जा सकेगा।
दिल्ली, इंदौर सहित देश के 25 बड़े नगर निगमों का गहन अध्ययन करने के बाद गाजियाबाद-311 एप को सबसे ज्यादा सुविधाजनक बनाया गया है। खास बात यह है कि, इसे तैयार करने में नगर निगम को एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ा है। सीएसआर के तहत एचडीएफसी बैंक के सहयोग से शहरवासियों को यह सेवा दी गई है। एप पर शिकायत मिलते ही जियो टैग होकर शिकायत संबंधित विभाग के पास पहुंचेगी। 24 घंटे एप की सुविधा का लाभ उठाया जा सकेगा। नगर आयुक्त और महापौर रोजाना इस बात की निगरानी रख सकेंगे कि कितनी शिकायतें दर्ज हुईं और कितनी शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ। इस मौके पर विधायक अतुल गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, अपर नगर आयुक्त अरुण यादव, टीपीएस त्यागी, ललित जायसवाल सहित पार्षद और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पार्षद बोले, सारे काम एप करेगा तो हम क्या करेंगे
एप की लांचिंग के दौरान सभागार में मौजूद कुछ पार्षदों ने कहा कि सारे काम एप करेगा तो हम क्या करेंगे। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि आपको घबराने की जरूरत नहीं है। विधायक अतुल गर्ग ने भी कहा कि जन प्रतिनिधियों का काम शिकायतों का समाधान नहीं होने पर अग्रिम कार्रवाई करना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने एप से अपनी जिम्मेदारियों को तय किया है। एप की सुविधा शुरू होने पर शिकायतों की संख्या कई गुना बढ़ने वाली है। निगम की चुनौतियां बढ़ेंगी लेकिन इसकी परवाह किए बिना शहरवासियों के हित में एक साहसिक पहल की गई है।

एप पर मिलेंगी ये मुख्य सुविधाएं
-गाजियाबाद की विस्तृत जानकारी के अलावा पार्षदों, अधिकारियों की जानकारी।
-शिकायत दर्ज करने के लिए अपने मोबाइल नंबर से लॉगइन किया जा सकेगा।
-नगर निगम से संबंधित करों व बिलों का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा।
- ठोस अपशिष्ट, मीट लाइसेंस, कांट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन, पानी कनेक्शन के लिए आवेदन।
- जीपीएस लोकेशन के आधार पर आपके वार्ड से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी।
- प्लास्टिक के चलन को बंद करने के लिए बर्तन बैंक की सुविधा भी मिलेगी।
- मंदिरों से निकलने वाली पूजा सामग्री का निस्तारण आसानी से कराया जा सकेगा।
- एप पर मोबाइल नंबर से लॉगइन कर कपड़ों, किताबों का दान भी किया जा सकेगा।
- नंबर के आधार पर लॉगइन कर इलेक्ट्रोनिक कचरे का निस्तारण किया जा सकेगा।
- मोबाइल नंबर के आधार पर ही वायु प्रदूषण से संबंधित शिकायत दर्ज होगी।
- पीएम सर्विस का विकल्प चुनकर पीएमएवाई, पीएम स्वनिधि व पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाया जा सकेगा।
- पालतु कुत्तों का पंजीकरण भी आसानी से ऑनलाइन कराया जा सकेगा।
- जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
- ट्रेड लाइसेंस और आरटीआई के तहत भी आवेदन किया जा सकेगा।

ऐसे करें एप का इस्तेमाल
गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर से गाजियाबाद 311 एप डाउनलोड किया जा सकेगा। नगर निगम से संबंधित सेवाओं का विकल्प चुनकर अपने मोबाइल नंबर के आधार पर लॉगइन करना होगा। उपयोगकर्ताओं को शिकायत नंबर भी दिया जाएगा। एप पर जीपीएस लोकेशन के आधार पर अपने आसपास के पुलिस स्टेशन, झील, सार्वजनिक शौचालय और पार्क की जानकारी ली जा सकेगी। साथ ही, हेल्पलाइन का विकल्प भी दिया गया है। इस विकल्प पर क्लिक करते ही फोन नंबर आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा। जिसे डायल कर आप प्रतिनिधि से बात कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें