फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दलित महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र के एक गांव में एक दलित महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और अश्लीलता करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही है। जिसके चलते गांव के ही एक डॉक्टर से वह दवा लेने गई थी। आरोप है कि गांव निवासी मोहित यादव उसका पीछा करता रहा। जब वह दवा लेकर घर लौटी तो मोहित भी पीछे से उसके घर में घुसा और उसे कमरे में खींचकर उसके साथ अश्लीलता व छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट भी की। पीड़िता का शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले महिला के अन्य परिजन मौके पर दौड़े, जिन्हें आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। एसएचओ कविनगर मोहम्मद असलम ने बताया कि बम्हैटा निवासी मोहित यादव के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें