फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल में गई मां-बेटी ने सामान चोरी कर कपड़ों में छिपाया, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉल में गई मां-बेटी ने सामान चोरी कर कपड़ों में छिपाया, गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीटी रोड स्थित चौधरी माल के डीमार्ट स्टोर में खरीदारी के लिए गईं मां-बेटी ने सामान चोरी कर अपने बुर्के में छिपा लिया। शक होने पर महिला गार्ड ने तलाशी ली तो दोनों को पकड़ लिया। दोनों ने करीब पांच हजार रुपये का माल चोरी कर लिया। स्टोर के सहायक प्रबंधक ने दोनों महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डीमार्ट के सहायक प्रबंधक संदीप शर्मा का कहना है कि आठ नवंबर की दोपहर बुर्का पहने हुए दो महिलाएं स्टोर में खरीदारी के आईं। पूरे स्टोर में घूमकर उन्होंने बिलिंग काउंटर पर 164 रुपये का बिल बनवाया। शक होने पर महिला गार्ड शशि उनकी तलाशी ली तो उन्होंने बुर्के में से करीब पांच हजार रुपये सामान मिला जो उन्होंने चोरी किया था। सीसीटीवी फुटेज में भी वह सामान चोरी करते हुए नजर आईं। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पूछताछ में उनकी पहचान मसूरी निवासी नसरीन व आशीन के रूप में हुई है। आशीन ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता कोई काम नहीं करते हैं। वह सामान किसी दुकानदार को आधे दामों में बेच देती हैं। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि दोनों महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें