फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीडीए ने अवैध दुकान और मकान को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए अवैध दुकान और मकान को बृहस्पतिवार को सील कर दिया।
विज्ञापन

विजयनगर में भूखंड संख्या ए-558 में मनोज कुमार गर्ग द्वारा आवासीय नक्शा पास कराया गया था, लेकिन निरीक्षण के दौरान जीडीए के अधिकारियों को मकान के नीचे दुकान बनाकर उसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। इसी प्रकार से विकास कुमार द्वारा भूखंड संख्या डी-52 में छत पर ब्रिकवर्क का कार्य कराया जा रहा था। जिसपर जीडीए की ओर से उन्हें नोटिस दी गई थी।
संतोषजनक जवाब न मिलने पर जीडीए के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को भवन और दुकान को सील कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें