फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तुलसी निकेतन में जीडीए अधिकारियों ने लोगों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। तुलसी निकेतन में रविवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने लोगों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान स्थानीय पार्षद यशपाल पहलवान के साथ जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह अपर सचिव, अधिशासी अभियंता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में निवासियों ने अधिकारियों और स्थानीय पार्षद के सामने अपनी बात रखी। निवासियों का पक्ष रखते हुए अध्यक्ष कुलदीप कसाना ने कहा कि तुलसी निकेतन के निवासी आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लोग हैं और अपनी मेहनत की कमाई से लाखों रुपये खर्च करके मकान खरीदे हैं। निवासियों ने मांग की है कि जिन लोगों के पास मकान की फाइल है, उन्हें मालिकाना हक मिलना चाहिए। उनका कहना है कि इससे उन्हें अपने मकान के अधिकारों के बारे में आश्वस्त किया जा सकेगा। निवासियों ने जीडीए से मांग की है कि उन्हें एक आधिकारिक पत्र दिया जाए। इससे उन्हें अपने मकान के अधिकारों के बारे में कोई संदेह न हो। इससे उन्हें भरोसा हो जाएगा कि उनके मकान टूटने के बाद उन्हें दूसरी जगह आवास दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें