फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवर हाइट्स एओए को जीडीए ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
जीडीए कार्यालय फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड- एओए ने कोरोना के चलते रेजिडेंट को रिश्तेदारों को सोसाइटी में न बुलाने का जारी किया था आदेश माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रिवर हाइट्स फेस-वन अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की ओर से रेजिडेंट को कोविड-19 महामारी के चलते अपने भाई बहन रिश्तेदारों और बाहरी व्यक्तियों को सोसाइटी के अंदर न बुलाने का नोटिस जारी किया था। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के इस मनमानी आदेश को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने गंभीरता से लिया है। जीडीए की ओर से पहले क्षेत्रीय अवर अभियंता की ओर से मामले की जांच कराई गई। जांच में मामला सही साबित होने पर जीडीए ने रिवर हाइट्स फेस-वन एओए को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जीडीए ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन को 13 मई को शाम 3 बजे तक अपना जवाब देने की समयसीमा निर्धारित की है। जीडीए ने साफ किया है कि अगर नोटिस का जवाब नहीं दिया जाता है तो महामारी अधिनियम-1897 और आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई के लिए डीएम को संस्तुति कर दी जाएगी। जीडीए ओएसडी संजय कुमार ने बताया कि रिवर हाइट्स एओए को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अगर एओए कोई स्पष्टीकरण नहीं देता है तो उसके खिलाफ एक पक्षीय रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें