*शालीमार गार्डन क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किये गये अवैध निर्माण को प्राधिकरण ने
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में जीडीए ने मंगलवार को स्वीकृत मानचित्र से विचलन किए गए अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त तल समेत कई हिस्सों को ध्वस्त कर दिया। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि प्रभारी प्रवर्तन जोन आठ की देखरेख में भूखंड संख्या एस-पांच, छह, सात और आठ पर स्वीकृत मानचित्र से हटकर बनाए गए अतिरिक्त तल को ध्वस्त किया गया। इस दौरान अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सभी सुपरवाइजर, जीडीए पुलिस बल और शालीमार गार्डन थाना पुलिस मौजूद रही।