फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीडीए ने ढहाया अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को राजेंद्र नगर इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन-07 के नेतृत्व में सेक्टर-5 में भूखंड संख्या 4/13 के बेसमेंट व स्टिल्ट में अवैध 16 दुकानों को तोड़ गिराया। इसके साथ ही राजेंद्र नगर सेक्टर-2 के भूखंड संख्या 2/14 मम्टी के बराबर में किए गए कमरे के अतिरिक्त निर्माण पर भी हथौड़ा चलाया गया। सेक्टर-2 के भूखंड संख्या 16 पर भी मम्टी के बराबर में किए गए कमरे के अतिरिक्त निर्माण को ध्वस्त किया गया। मौके पर मौजूद जीडीए अधिकारियों ने भू-स्वामियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उन्होंने फिर से निर्माण का प्रयास किया तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें