फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीडीए ने अवैध निर्माण किया ध्वस्त

विज्ञापन
मुरादनगर में अवैध निर्माण ध्वस्त करती जीडीए की टीम। संवाद
विज्ञापन
मुरादनगर। जीडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 के नेतृत्व में जीडीए की टीम ने जलालपुर पाइप लाइन रोड पर अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। जलालपुर क्षेत्र में मोहम्मद असलम और लियाकत अली की ओर से खसरा नंबर 158 पर 300 वर्ग मीटर में अवैध तरीके से भूखंड के फ्रंट में चार दुकानों का निर्माण कार्य किया जा रहा था। अवैध तरीके से बनाई गई दुकानों का बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कराया गया। अवैध निर्माण के साथ लोहे के फ्रेम पर निर्मित अवैध गोदाम और साईड ऑफिस को भी ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें