लोनी। सभापुर गांव स्थित खेत में बनाई गई चहारदीवारी को जीडीए की टीम ने बुधवार को तोड़ दिया। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि जोन आठ के प्रवर्तन अधिकारी, सचल दस्ते और पुलिस टीम ने ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के सभापुर गांव के पास करीब 8 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी की 70 चहारदीवारी को ध्वस्त किया गया है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई काे लेकर कॉलोनाइजरों ने विरोध भी किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने कार्रवाई से दूर रखा। प्रवर्तन अधिकारी ने कहा कि बिना अनुमति कॉलोनी बसाने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
-