फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीडीए ने 10 मकान और छह दुकानों किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जीडीए के प्रवर्तन दल ने बुधवार को मसूरी नहर के पास बस रही अनाधिकृत कॉलोनी पर निर्माण कार्य ध्वस्त कराया। इस दौरान लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस बल ने स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन

मसूरी नहर के पास बिलाल अली और रविंद्र सिंह वरदा एंक्लेव के नाम से अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। इसकी चहारदीवारी सड़क, 10 मकान और छह दुकानों व साइट ऑफिस को ध्वस्त किया गया। जीडीए के सहायक अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि इसके अलावा ग्राम पीपलहेड़ा में आरिफ अली द्वारा करीब 20 बीघा जमीन में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी में ध्वस्तीकरण कराया गया और वाहिद द्वारा करीब 8,000 वर्ग मीटर में अनाधिकृत रूप से टीन शेड डालकर किये जा रहे औद्योगिक निर्माण को सील किया गया। इस दौरान लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया लेकिन पुलिस बल ने लोगों को समझाकर वापस भेज दिया। सहायक अभियंता ने लोगों से अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों में भूखंडों के क्रय और विक्रय नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें