फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टीओडी जोन के लिए जीडीए ने मांगा आपत्ति और सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मेट्रो कॉरिडोर के दोनों ओर 500 मीटर के दायरे में आवासीय और व्यवसायिक गतिविधियों को विकसित करने के लिए ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) जोन बनाने की बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद जीडीए ने लोगों से आपत्ति और सुझाव मांग लिए हैं। आठ से 22 अगस्त के बीच यह प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान आने वाली आपत्ति और सुझाव पर 23 अगस्त से प्राधिकरण द्वारा गठित सात सदस्यीय समिति सुनवाई करेगी। इसके बाद निर्णय को महायोजना 2031 में शामिल कर बोर्ड में रखा जाएगा।
विज्ञापन


पांच अगस्त को मेरठ में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई थी। जीडीए सचिव ने बताया कि गाजियाबाद में ब्लू लाइन और रेड लाइन मेट्रो का संचालन होता है। एक लाइन दिल्ली के आनंद विहार से चलकर कौशांबी और वैशाली तक जाती है। इस लाइन पर दो मेट्रो स्टेशन हैं। इसके अलावा एक लाइन शाहदरा से निकलकर दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा शहीद स्थल तक आ रही है। इन दोनों लाइनों के दोनों ओर 500-500 मीटर क्षेत्र में टीओडी जोन निर्धारित किया गया है। इस जोन के बनने के बाद जहां लोगों को एफआर में फायदा होगा वहीं, जीडीए को भी नक्शा पास करने की एवज में अच्छी आय होगी। इस जोन में आवासीय के साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठान खोले जा सकेंगे। रैपिड रेल कॉरिडोर के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र को पहले ही टीओडी जोन घोषित किया जा चुका है।
वैशाली और कौशांबी मेट्रो कॉरिडोर के एक किनारे पर आनंद विहार से गाजियाबाद की ओर जा रही रेलवे लाइन को बाउंड्री माना गया है। यदि किसी के पास 100 वर्ग मीटर प्लॉट है तो वह करीब 14 मीटर तक ऊंची इमारत बना सकेेगा। सुनवाई के लिए गठित टीम में एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से दो, जिला प्रशासन से एक, नगर निगम से एक और जीडीए से उपाध्यक्ष शामिल हैं। जीडीए सचिव ने बताया कि सितंबर के पहले हफ्ते में बोर्ड बैठक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें