फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फीस की धनराशि वापस लेने का झांसा देकर 45 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। डूंडाहेड़ा गांव में एक महिला को स्कूल की फीस अधिक जमा होने के कारण धनराशि वापस देने का मैसेज भेजकर साइबर ठगों ने उनके खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पीड़िता के भाई की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना सिहानी गेट थाना क्षेत्र की है। पीड़िता तनु त्यागी के भाई शुभम त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन के मोबाइल फोन पर स्कूल की फीस जमा करने का संदेश आया था। उसमें लिखा था कि अधिक धनराशि जमा कर दी गई है। इसे वापस ले लें। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को गुमराह कर उनके खाते से पहले 44,500 और दूसरी बार में 500 रुपये वापस निकाल लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें