गाजियाबाद। केनरा बैंक की शास्त्री नगर शाखा में एक व्यक्ति के बैंक खातों से साइबर ठगों ने 1.75 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित सुधीर तिवारी के मुताबिक 15 नवंबर 2026 की शाम उनके बचत खाते से बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के 1.75 लाख की राशि निकाल ली गई। बताया कि उन्होंने न तो किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी बताया और न ही बैंक से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी साझा की। इसके दो दिन बाद 17 नवंबर को उनकी पत्नी के मोबाइल पर भी उनके खाते से जुड़े कई संदिग्ध ओटीपी संदेश प्राप्त होने लगे। उन्होंने तत्काल बैंक शाखा जाकर पत्नी के खाते को बंद कराया। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र के बचत खाते से भी काफी बड़ी धनराशि की अवैध निकासी हुई है। एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।