फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बैंक खाते से 98,500 रुपये निकाले, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने न्यू गांधी नगर निवासी व्यक्ति के बैंक खाते से 98,500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर सिहानी गेट पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यू गांधीनगर निवासी विपिन चौधरी का बैंक ऑफ बड़ौदा की गांधीनगर शाखा में खाता है। उनके खाते से 29 अक्तूबर 2025 को धोखाधड़ी कर 98,500 रुपये निकाल लिए गए। इसकी जानकारी उन्हें एक नवंबर 2025 को हुई। इसके बाद पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सिहानी गेट थाने में अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि निरीक्षक सतराज सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। साइबर सेल की मदद से ठगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें