फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 14.65 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से 14.65 लाख की ठगी की घटना सामने आई है। मुकुल निवासी न्यू सभापुर करावलनगर दिल्ली ने प्रभात रावत, उसकी पत्नी भावना चौधरी निवासी गढ़ी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकुल ने बताया कि उन्होंने वरदान अस्पताल रोड पर 311 वर्ग गज प्लॉट का सौदा अक्तूबर 2025 को 35.76 लाख रुपये में तय किया था। इसमें 14.65 लाख रुपये पहले दे दिए। इसका अनुबंध भी तैयार हो गया। बैनामे की तारीख 16 जुलाई को तय हुई थी। इसी बीच उनको पता चला कि जिस प्लॉट का उनको सौदा किया गया है, वह पहले की बेचा जा चुका है। आरोपियों ने फर्जी कागजात बनवाकर उनसे रकम की ठगी की है। उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि शिकायतकर्ता ने खाते में ज्यादा रकम दी गई बताई है। खाते में दी गई रकम के साक्ष्य मांगे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें