फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार की टक्कर से युवक के जबड़े की हड्डी टूटी, आईसीयू में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय एक कार की टक्कर से 22 वर्षीय युवक सुहैल गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा नौ अक्तूबर को दोपहर करीब तीन बजे हुआ। युवक के जबड़े की हड्डी टूट गई, कंधे में फ्रैक्चर आया, और चेहरे पर भी चोटें लगीं। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में जांच के बाद उसे आईसीयू में भर्ती करने की सलाह दी गई। घायल के पिता तौफीक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें