फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: होटल संचालक पर 30 हजार रुपये और बाइक हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। कौशांबी थानाक्षेत्र के वैशाली स्थित भोवापुर गांव निवासी व्यक्ति ने अपने होटल कर्मचारी मोतिन पर 30 हजार रुपये और तीन मोबाइल लेकर भागने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित लाल कुमार निवासी अलीपुर खजूरी अयोध्या ने बताया कि वह वर्तमान में भोवापुर गांव में किराये के मकान में रहते हैं और एक दुकान किराये पर लेकर होटल चलाने का काम शुरू किया है। उन्होंने गांव के ही रहने वाले मोतिन को 15 हजार रुपये प्रतिमाह काम पर रखा था। आरोप है कि 11 जुलाई को मोतिन उनके होटल से तीन मोबाइल और 30 हजार रुपये लेकर चला गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने कई बार अपने रुपये और मोबाइल वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने सामान और रकम लौटाने से मना कर दिया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें