फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला कारोबारी से 23 लाख की धोखाधड़ी, 11 पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बाग राणप गांव स्थित गारमेंट फैक्टरी की संचालिका व महिला कारोबारी अंजू देवी ने कारीगरों समेत कई लोगों पर 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला कारोबारी का आरोप है कि उनके घर के पास लोअर व जैकेट बनाने की फैक्टरी है। उसमें गुलहसन, आरिफ, शौकीन, वकील, दिलशाद व शाहरुख आदि कपड़ा कटिंग करते हैं। वकील और शाहरुख ने करीब दो लाख रुपये, आरिफ ने दस हजार, शौकीन ने 28 हजार और शाहरुख ने 11.400 रुपये एडवांस लिए थे। वहीं, शाहरुख के पिता यासीन ने लोनी के रहने वाले मीर हसन, अंजना दास व उसके पुत्र रिंकी दास निवासी गुवाहटी आसाम, शोभित जैन निवासी ज्योति नगर दिल्ली व राशिद निवासी गोकुलपुरी दिल्ली से मिलवाया था। पांचों ने उनकी फैक्टरी से लोअर और जैकेट लेना शुरू कर दिया। माल के जब रुपये मांगे तो यासीन ने करीब 5.81 लाख रुपये, मीर हसन ने 8.29 लाख रुपये, अंजना दास व उसके पुत्र रिंकी दास ने करीब आठ लाख रुपये, शोभित जैन व राशिद ने 1.32 लाख रुपये के चेक दिए। आरोप है कि बैंक में चेक जमा करने पर बाउंस हो गए। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें